Publish Date: Wed, 03 Dec 2014 (15:25 IST)
Updated Date: Wed, 03 Dec 2014 (16:03 IST)
देश के प्रसिद्ध आईआईटी में से एक आईआईटी खड़गपुर के छात्र को एक कंपनी ने रिकॉर्ड पैकेज 1.50 करोड़ रुपए सालाना की पेशकश की है। आईआईटी के अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को 27 कंपनियां ने कैंपस प्लेसमैंट के के लिए कैंपस में विजिट किया। जिन्होंने 163 लोगों को नौकरी की पेशकश की यह छात्र उन्हीं में से एक है।
अधिकारियों के मुताबिक घरेलू पैकेज में सबसे अधिक 42 लाख रुपये का पैकेज है और विदेशी कंपनियों में सबसे अधिक पैकेज 2.50 लाख अमेरिकी डॉलर (एक करोड़ 54 लाख रुपये) का दिया गया है।
संस्थान के अधिकारियों ने छात्र एवं कंपनी नाम जाहिर करने से मना कर दिया है उनका मानना है कि इस वजह से उन्हें बेवजह तकलीफ उठानी पड़ेगी। आईआईटी के सूत्रों ने बताया कि यह अब तक मिले आईआईटी खड़गपुर के पैकेज में सबसे ज्यादा पैकेज है इसके अलावा आईआईटी में मिले बड़े पैकेजों में से एक है। (भाषा)