Publish Date: Wed, 03 Dec 2014 (19:53 IST)
Updated Date: Wed, 03 Dec 2014 (19:55 IST)
कानपुर। आईआईटी कानपुर में आज प्लेसमेंट के लिए अभी तक देशी विदेशी करीब 85 कंपनियां आ चुकी है। आईआईटी में यह चयन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हुई थी और आज तीन छात्रों को 93 लाख रुपए के वार्षिक वेतन का प्रस्ताव दिया गया।
प्लेसमेंट सेल प्रो. दीपू फिलिप ने अध्ययनरत बीटेक और एमटेक के छात्रों को प्लेसमेंट के पहले दिन ही 153 छात्र छात्राओं को नौकरी के प्रस्ताव मिल गए थे और अधिकतम वेतन 60 लाख रुपए वार्षिक था लेकिन आज तीसरे दिन तीन छात्रों को सैमसंग कंपनी ने 93 लाख रुपए वार्षिक वेतन पर तीन छात्रों को चुना है जबकि ओरेकल ने चार छात्रों को करीब 75 लाख रुपए वार्षिक वेतन का प्रस्ताव दिया है। सबसे ज्यादा 20-20 छात्रों को फ्लिपकार्ट और लायल्टी अवार्ड्स कंपनी ने चुना है।
इनमें से अधिकतर छात्रों की सेलरी का पैकेज 45 से 60 लाख रुपए वार्षिक तक का है। आईआईटी प्रशासन का दिशानिर्देश है कि वह सर्वाधिक पैकेज मिलने वाले किसी भी छात्र का नाम मीडिया के साथ साझा न करें।
प्रो. फिलिप के अनुसार अब तक 400 छात्र-छात्राओं को देशी और विदेशी कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर दिए जा चुके है। इस प्लेसमेंट अभियान में अभी तक करीब 1500 छात्र छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है लेकिन अभी 24 दिसंबर तक संस्थान में प्लेसमेंट अभियान चलाएगी।
आईआईटी से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक बड़ी कंपनियों में विदेशी कंपनिया गूगल, ओरेकल, मित्सुबुशी, एमेजन, सिटी बैंक, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, जैसी करीब 250 मल्टीनेशनल कंपनियों ने आने की सहमति दी है। इसमें से कई कंपनियां आ चुकी है।
उन्होंने बताया कि आईआईटी प्रशासन ने प्लेसमेंट में सभी छात्रों के लिये एक विशेष कार्यशाला का भी इंतजाम किया गया है। (भाषा)