Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईआईटी की बढ़ी हुई फीस 2016-17 से लागू होगी

Advertiesment
IIT
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार को यह स्पष्ट किया है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की पिछले दिनों बढ़ाई गई फीस शैक्षणिक वर्ष 2016-17 से ही लागू होगी। 
मंत्रालय ने यहां एक स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि पिछले शैक्षणिक वर्षों में दाखिला लेने वाले छात्रों से बढ़ी हुई फीस वसूल नहीं की जाएगी। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस संबंध में आईआईटी के सभी निदेशकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं कि बढ़ी हुई फीस 2016-17 से ही लागू की जाए। गौरतलब है कि सरकार ने पिछले दिनों आईआईटी की फीस 90 हजार रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का निर्णय लिया था जिसको लेकर देश में काफी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi