Publish Date: Sun, 07 Sep 2014 (12:06 IST)
Updated Date: Sun, 07 Sep 2014 (12:14 IST)
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन के मद्देनजर बढ़ने वाली मांग को ध्यान में रखते हुए ई-कार्मस, रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुएं, रिटेल और वित्तीय क्षेत्र में नौकरियों की बहार आने वाली है।
ऑनलाइन कारोबार करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी अमेजन के साथ ही फास्ट फूड कारोबार करने वाली मैकडोनाल्ड जैसी कंपनियां बडी संख्या में अस्थायी के साथ ही पूर्णकालिक कर्मचारियों की भर्ती करने वाली है। इसी तरह का रूख छोटे शहरो में भी देखा जा सकता है।
त्योहारी सीजन के दौरान अगले तीन महीने में उपभोक्ता व्यय में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है। इसकी वजह से आने वाली मांग की पूर्ति के लिए ई कार्मस रोर्जमरा की उपभोक्ता वस्तुयें रिटेल के साथ ही बैंकिंग वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र की कंपनियां बहुत तेजी से भर्तियां करेंगी।
टीमलीज सर्विसेज के सह संस्थापक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितुपूर्णा चक्रवर्ती के अनुसार त्योहारी सीजन में भर्तियों में भारी वृद्धि होने का अनुमान है और यह जनवरी 2015 तक जारी रह सकता है। उनका मानना है कि अस्थायी भर्ती में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
वेबदुनिया हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें। ख़बरें पढ़ने और राय देने के लिए हमारे फेसबुक पन्ने और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।