Publish Date: Fri, 26 Sep 2014 (11:06 IST)
Updated Date: Fri, 26 Sep 2014 (11:13 IST)
युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में बंपर वेकेंसियां निकली हैं। इनमें ट्रेन ऑपरेटर से लेकर, ऑफिसर, मैनेजर और असिस्टेंट तक के पद शामिल हैं।
अगले पन्ने पर किन पदों की वेकेंसियां और अंतिम तारीख...
बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 480 पदों के लिए वेकेंसियां निकली हैं। इनमें ट्रेन ऑपरेटर, मेंटेनर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए आईटीआई और डिप्लोमा योग्यताधारी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है।
अगले पन्ने पर, भारतीय रेलवे में बंपर भर्तियां...
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड में 6101 पदों के लिए वेकेंसियां निकाली हैं। इंजीनियर से लेकर इंजीनियर, सुप्रीडेंटेंड, असिस्टेंट के पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है। विस्तृत जानकारी आप रेलवे की संबंधित वेबसाइट पर देख सकते हैं।