Publish Date: Mon, 21 Mar 2016 (21:17 IST)
Updated Date: Mon, 21 Mar 2016 (21:19 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने या मौजूदा पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने के उनके आवेदनों को प्राप्त करने के लिए सोमवार को ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को विश्वविद्यालय की स्वीकृति, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य दस्तावेजों की स्कैन की गईं प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
संशोधित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है। यह 15 मार्च को प्रभाव में आया और आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 7 अप्रैल 2016 है। (भाषा)