Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निकलने वाली हैं नौ हजार पटवारियों की भर्तियां

हमें फॉलो करें निकलने वाली हैं नौ हजार पटवारियों की भर्तियां
भोपाल , शनिवार, 24 जून 2017 (17:29 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग में जल्द ही पटवारियों के लिए भर्तियां निकलने वाली हैं। विभाग में 9126 पटवारी पदों पर चार माह के अंदर भर्तियां होंगी। इसमें 7398 नए पद भी शामिल हैं। साथ ही 249 तहसीलदार के और 947 नायब तहसीलदार के नए पद स्वीकृत किए गए हैं।
 
मध्यप्रदेश में पहले से 11 हजार 622 पटवारी के पद स्वीकृत है, लेकिन इनमें 1 हजार 728 पद खाली हैं। इसी तरह तहसीलदार के 519 पदों के विरुद्ध लगभग सवा दौ सौ ही कार्यरत हैं। पदों की जरूरत को देखते हुए 249 नए पद मंजूर कराए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ख्वाजा बने आईसीसी के पहले उपाध्यक्ष