Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यहां पुलिस में हैं बंपर वेकेंसियां

हमें फॉलो करें यहां पुलिस में हैं बंपर वेकेंसियां
, शुक्रवार, 8 मई 2015 (11:14 IST)
पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। मध्यप्रदेश में पुलिस में 7000 पदों पर भर्ती की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में तैयारी शुरू कर दी है। 
पुलिस में 5000 विभिन्न पदों पर भर्ती करने के लिए राज्य सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। इसमें 4000 पद आरक्षक एवं 1000 पद हेड कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के शामिल हैं, वहीं एसएएफ में 2000 पदों पर आरक्षकों की नई भर्ती की जाएगी।
 
खबरों के अनुसार पिछले दिनों हाईकोर्ट सुरक्षा में 350 राज्य औद्योगिक सुरक्षा में 1800 और वीआईपी सुरक्षा में 450 जवान दे रखे हैं। इसके चलते 2600 आरक्षक के पद रिक्त हो गए हैं। इन पदों की पूर्ति करने के लिए 2000 आरक्षकों के पद पर भर्ती की जाएगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi