Publish Date: Tue, 19 May 2015 (15:23 IST)
Updated Date: Tue, 19 May 2015 (15:25 IST)
यूपी पोस्ट सर्कल में 921 पोस्टमैन, मेल गार्ड और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए के लिए आवेदन 30-06-2015 से पहले आवेदन किया जा सकता है।
आयु सीमा : आवेदक को 30-06-2015 को आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में सरकार के नियमों के अनुसार छूट भी मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदक को 10वीं/ आईटीआई या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता के लिए विस्तृत जानकारी नोटिफिकेश में देखी जा सकती है।
चयन : चयन प्रक्रिया में आवेदन को लिखित परीक्षा, इंटरव्यू देना होगा। इसके प्रदर्शन के आधार पर ही चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।