Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इन तरीकों से आप बढ़ा सकते हैं अपनी इनकम

हमें फॉलो करें इन तरीकों से आप बढ़ा सकते हैं अपनी इनकम
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैसा इतना खर्च हो जाता है कि महीने के अंत तक हमारे पास कुछ नहीं बचता ,  लेकिन अगर आप कुछ सरल उपाय अपनाकर अपनी इनकम बढ़ाए तो क्या-क्या नहीं हो सकता।

इनकम बढ़ने के कई  फायदे हैं, आप अपनी लाइफस्टाइल में परिवर्तन ला सकते हैं। और जो भी ज्यादा जरूरतें हो उन्हें फट से पूरा कर सकते  हैं। लेकिन, अगर आप अपने आप में यह पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो आपको कई गुना ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। 
 
तो इन टिप्स पर गौर फरमाइए
 
1. आपके पास जितना समय बचता है उसमें कुछ नया सीखने जैसे दूसरी भाषाएं, नए-नए सॉफ्टवेयर या वो चीजें  जो अपकी स्किल्स को बढ़ाती हों पढ़ें। 
2. जब भी समय मिले इंटरनेट पर जानकारी से लबरेज ब्लॉग आर्टिकल्स पढ़ें। 
3. सेमीनार, और ट्रेनिंग अटैंड करते रहें ताकि आप लेटेस्ट ट्रेंड से रूबरू रहें। 
 
आपने आप को रखें हेल्दीः कहते हैं हेल्थ(स्वास्थ्य) ही हमारा असली वेल्थ(धन) है। अगर हम हेल्दी लाइफस्टाइल  जीते हैं तो यह कई मायनों में हमारे लिए स्वास्थवर्धक साबित हो सकता है। जैसे हमें घर का खाना लेना चाहिए एक तो  यह स्वास्थयवर्धक होता है दूसरी ओर सस्ता भी। अगर हम घर का खाना लेते हैं तो एक ओर हमारी बचत तो होगी ही  साथ ही हमारा स्वास्थय भी सुधरेगा। और हम अधिक चुस्ती फुर्ती के साथ दूसरे काम में मन लगा पाएंगे। आपकी  परफारमेंस आपको प्रमोशन दिला सकती है व इनकम में बढ़ोतरी ला सकती है।
 
हमेशा अपना सोशल सर्किल अच्छे लोगों के साथ ही बनाएं, क्योंकि जिन लोगों के साथ आप रहते हैं उनकी पर्सनालिटी  का प्रभाव आप पर जरूर पड़ता है। अगर आप अच्छे लोगों के साथ रहते हैं तो आप पॉजिटिव माइंडसेटअप के साथ आगे  बढ़ेंगे। 
 
अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो आप अपने करियर को नईं ऊंचाईयों पर ले जा पाएंगे। और आप एक बेहतरीन  सैलरी के साथ बढ़िया जॉब प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन, साथ ही आपको अपनी कमजोरी और मजबूती का SWOT  एनालिसिस भी करना होगा ताकि आप अपनी कमजोरी और मजबूती को पहचान सकें और पूरे फोकस के साथ अपनी  कमियों को पाटने में जुट जाएं।

साथ ही आप अपना एक गोल सेट करें कि आपको अपने आपमें इम्प्रूवमेंट कितने समय  में लाना हैं। इसी के आधार पर एक सही समय में अपने निर्धारित गोल को प्राप्त कर पाएंगे। और अपनी इनकम में  इजाफा ला सकेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi