Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केकेआर से वसीम अकरम की छुट्‍टी

Advertiesment
हमें फॉलो करें केकेआर
, मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (15:24 IST)
FILE
कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर और गेंदबाजी कोच वसीम अकरम ने आईपीएल 2013 के पहले टीम का साथ छोड़ दिया है। ‍

आईपीएल के पिछले तीन सत्रों में पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम केकेआर का अहम हिस्सा रहे हैं।

अकरम पिछली बार की चैंपियन केकेआर के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस और कप्तान गौतम गंभीर के साथ रणनीति बनाने वाली कोर टीम का हिस्सा भी थे। केकेआर टीम प्रबंधन के अनुसार अकरम पारिवारिक कारणों से यह पद छोड़ा है।

अकरम मीडिया प्रतिबद्धताओं और आईपीएल के कारण अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। उन्हें काफी समय देश से बाहर बिताना पड़ता था। अकरम ने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की इच्छा जताई है। उनके दो बेटे तैमूर और अकबर किशोर हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi