Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खेलों में राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण-कीर्ति आजाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें सांसद कीर्ति आजाद
नई दिल्ली , रविवार, 9 सितम्बर 2012 (00:40 IST)
FILE
दिल्ली पुस्तक मेले में शनिवार को तीन किताबों का लोकार्पण करते हुए पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि खेलों में राजनीति की घुसपैठ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और खेलों से अंजान लोग संस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।

कीर्ति आजाद ने कहा कि खेलों में राजनीति की घुसपैठ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग गेंद और बल्ले के बारे में भी कुछ नहीं जानते हैं, वे लोग शीर्ष पदों पर बैठकर खेलों का भाग्य तय कर रहे है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में इस तरह की राजनीति को बढ़ावा दिया है।

अमित कुमार की किताब ‘सफलतम कप्तान : महेन्द्रसिंह धोनी’ के बारे में उन्होंने कहा कि हिन्दी में खेलों में किताब लिखी जानी चाहिए, ताकि खेलों को बढ़ावा मिल सके। साथ ही युवा पीढ़ी खेलों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल हो सके।

इसके अलावा आजाद ने डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी द्वारा लिखी गई मेडिकल भ्रष्टाचार पर देश की पहली पुस्तक ‘हास्पिटल से जिंदा कैसे लौटें’ और दीपक बहल की पुस्तक के हिन्दी अनुवाद ‘सफलता की ओर 10 आसान कदम’ का भी विमोचन किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi