Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चिरायु अमीन पेनल ने जीता बीसीए चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें चिरायु अमीन की अगुआई वाली पैनल
वडोदरा (भाषा) , सोमवार, 29 जून 2009 (10:43 IST)
चिरायु अमीन की अगुआई वाली ेनल ने वडोदरा क्रिकेट संघ के चुनाव में सभी अहम पदों पर कब्जा कर लिया है। अमीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनकी ेनल ने नारायण साथम और सेसिल विलियम्स गुट को हराकर दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पद भी जीते।

समरजीत सिंह रणजीसिंह गायकवाड़ और संजय पटेल को उपाध्यक्ष चुना गया जबकि पूर्व रणजी गेंदबाज साथम को करारी हार का सामना करना पड़ा। गायकवाड़ को 1237, पटेल को 851 और साथम को 499 वोट मिले।

गायकवाड़ ने स्थानीय कांग्रेस नेता शैलेश नागर शेठ को हराकर प्रबंध समिति में उप संरक्षक का पदक भी हासिल किया। अरुण गाँधी कोषाध्यक्ष बने, जिन्होंने जयेश वर्मा को हराया।

क्रिकेट बोर्ड और बीसीए के पूर्व सचिव जयवंत लेले चुनाव नहीं लड़ सके क्योंकि उनकी बीसीए की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi