Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेटली फिर बनेंगे डीडीसीए के अध्यक्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें डीडीसीए
नई दिल्ली , शुक्रवार, 17 सितम्बर 2010 (12:12 IST)
FILE
डीडीसीए के 30 सितंबर को होने वाले चुनावों के लिए आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन के बाद अरुण जेटली का फिर से डीडीसीए का अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

डीडीसीए चुनावों के लिए गुरुवार को नामांकन वापसी का समय समाप्त हो जाने के बाद अब सिर्फ संयुक्त सचिव (क्लब) पद के लिए मुकाबला रह गया है। अन्य पदों के लिए मौजूदा पदाधिकारियों के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है और अब उन सभी का चुना जाना तय हो गया है।

अध्यक्ष जेटली, तीन उपाध्यक्षों सीके खन्ना, चेतन चौहान और सुरेश के चोपड़ा, महासचिव एसपी बंसल, कोषाध्यक्ष एनके बत्रा और खेल सचिव सुनील देव का अपने पदों पर बने रहना तय है।

सयुंक्त सचिव (क्लब) पद को छोड़कर डीडीसीए के चुनाव अब तकनीकी औपचारिकता मात्र रह गए है। संयुक्त सचिव (क्लब) पद के लिए मुकाबला मौजूदा संयुक्त सचिव (वित्त) रवीन्द्र मनचंदा और संजय कुमार सिंह के बीच है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi