Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

द्रविड़ अब ठीक हैं- शास्त्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें बांग्लादेश अनुकूलन शिविर घायल द्रविड़ ठीक हैं
कोलकाता (भाषा) , रविवार, 3 जून 2007 (02:10 IST)
बांग्लादेश दौरे के लिए अनुकूलन शिविर के दौरान घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ अब ठीक हैं और उनके सोमवार को टीम के साथ रवाना होने में कोई संदेह नहीं है।

टीम मैनेजर रवि शास्त्री ने रविवार को पत्रकारों को बताया राहुल ठीक हैं। वे इस चोट से उबर जाएँगे। वे काफी मजबूत इंसान हैं। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

द्रविड़ ने हालाँकि कोचिंग सत्र में भाग नहीं लिया। वे डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं। सौरव गांगुली और सचिन तेंडुलकर समेत बाकी खिलाड़ियों ने नेट सत्र में हिस्सा लिया।

द्रविड़ को रुद्रप्रताप सिंह का एक बाउंसर नाक पर लगा था। टीम के प्रशासनिक मैनेजर सुरेंद्र भावे ने कहा था कि द्रविड़ की चोट गंभीर नहीं है और वे 48 घंटे के भीतर खेलने लायक हो जाएँगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi