Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी का रास्ता साफ करें कुंबले-अकरम

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनिल कुंबले वसीम अकरम क्रिकेट महेंद्रसिंह धोनी
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 3 सितम्बर 2008 (23:30 IST)
अनिल कुंबले ने भारतीय क्रिकेट की अभूतपूर्व सेवा की है, लेकिन अब समय आ गया है कि यह महान लेग स्पिनर टेस्ट कप्तानी महेन्द्रसिंह धोनी को सौंप दे।

यह मानना है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम का। भारतीय कोच गैरी कर्स्टन के यह कहने के बाद कि धोनी टेस्ट कप्तानी के लिए तैयार हैं, अकरम ने भी उनकी हाँ में हाँ मिलाते हुए कहा कि कुंबले को अपनी कप्तानी धोनी को सौंपते हुए विदाई ले लेना चाहिए।

अकरम ने 'ईएसपीएन' से कहा मैं अनिल कुंबले की उपलब्धियों का बहुत सम्मान करता हूँ। अनिल ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन मुझे लगता है कि अब उनके अलविदा कहने का समय आ गया है।

अकरम ने कहा धोनी वह आदमी है, जो कुंबले की जगह ले सकता है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक को धोनी से सीख लेना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi