Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी की सुरक्षा बढ़ाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी की सुरक्षा बढ़ाई
रांची , बुधवार, 7 दिसंबर 2011 (14:57 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नक्सलियों के निशाने पर हैं। खुफिया सूचना पर झारखंड सरकार ने धोनी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार कई आतंकी और नक्सली संगठन धोनी सहित देश भर के कई वीवीआईपी को निशाना बनाने की ताक में हैं। लिहाजा धोनी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी के मद्देनजर अब झारखंड आर्म्ड पुलिस के आधा दर्जन कमांडो भी तैनात रहेंगे जो आधुनिक हथियार से लैस होंगे।

साथ ही राज्य पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर धोनी को हिदायत दी है कि किसी भी तरह के कार्यक्रम कि जानकारी वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को जरूर दें। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi