Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी के पिस्टल लाइसेंस को मंजूरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत
रांची , शुक्रवार, 22 जनवरी 2010 (22:41 IST)
भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के गन लाइसेंस के आवेदन को पहली बार ठुकराने के बाद शुक्रवार को मंजूरी मिल गई, इससे अब वह यहाँ अपने नव निर्मित घर में 9 एमएम पिस्टल रख सकते हैं।

झारखंड के गृह सचिव जेबी टुबिड ने कहा कि सरकार ने धोनी की पिस्टल के लिए लाइसेंस के आवेदन को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि धोनी का आवेदन केंद्र में भेजा गया था, जिसने कुछ सवालों के साथ इसे वापस कर दिया। इसके बाद हमने आवश्यक जरूरतों के साथ इसे फिर भेजा और दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने हमें बताया कि उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा।

रांची जिला प्रशासन ने गृह मंत्रालय को आवेदन भेजने से पहले 2008 में धोनी से चरित्र प्रमाण पत्र माँगा था। इसके बाद राज्य में नियम भी इतने कड़े नहीं रहे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi