Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी के वनडे में 100 छक्के

Advertiesment
हमें फॉलो करें महेन्द्र सिंह धोनी
किंगस्टन (भाषा) , सोमवार, 29 जून 2009 (18:22 IST)
वेस्टइंडीज के खिलाफ 95 रन की पारी के बावजूद पराजय को नहीं टाल सके भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने एक अनूठा रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। वह दुनिया के ऐसे अकेले विकेटकीपर कप्तान बन गए, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 50 बल्लेबाजों को निशाना बनाने के साथ 2000 रन भी पूरे किए।

धोनी का बतौर कप्तान यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। कप्तान के रूप में सर्वोच्च स्कोर उन्होंने पिछले साल जून में हांगकांग के खिलाफ (96 गेंद में 109 रन) बनाए थे। धोनी ने एक दिवसीय क्रिकेट में 101 छक्के भी अपने नाम कर लिए।

वह वनडे क्रिकेट में सौ या अधिक छक्के लगाने वाले पाँचवें भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे ज्यादा छक्के सौरव गांगुली (190 छक्के), सचिन तेंडुलकर (176), युवराज (129) और वीरेंद्र सहवाग (107) ने लगाए हैं।

धोनी और रूद्रप्रताप सिंह के बीच नौवें विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की सर्वोच्च साझेदारी है। उन्होंने माइकल बेवन और शेन वॉर्न का 77 रन का रिकॉर्ड तोड़ा जो 1999 में बना था। धोनी के साथ 75 गेंद में 23 रन बनाने वाले रूद्र का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi