Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी के साथ विवाद खत्म करें सहवाग

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी के साथ विवाद खत्म करें सहवाग
नई दिल्ली , मंगलवार, 13 मार्च 2012 (13:30 IST)
FILE
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि वीरेंद्र सहवाग एक शानदार बल्लेबाज हैं जिन्हें टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के साथ अपने आपसी विवाद को समाप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।

अकरम ने कहा- इस वक्त धोनी ही टीम का बेहतर नेतृत्व कर सकते हैं और सहवाग जल्द ही इस बात को समझ जाएंगे। सहवाग के लिए जरूरी है कि वे कप्तान धोनी के साथ अपने संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखें। क्रिकेट के खेल में किसी भी खिलाड़ी की पहचान उसका प्रदर्शन होता है और सहवाग को अपना ध्यान फिटनेस और अधिक से अधिक रन बटोरने पर लगाना चाहिए। इससे खुद-ब-खुद क्रिकेटप्रेमी उनकी ओर आकर्षित हो जाएंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi