Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी ने पूर्व क्रिकेटरों को किया खामोश

Advertiesment
हमें फॉलो करें महेंद्र सिंह धोनी
नई दिल्ली , मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (16:19 IST)
FILE
भारतीय कप्तान महेद्रसिंह धोनी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी कप्तानी पारी और शानदार जीत से टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाने वाले कई पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों को एक झटके में खामोश कर दिया है।

दो महीने पहले की ही बात है, भारत-इंग्लैंड से टेस्ट सिरीज 1-2 से हार चुका था। धोनी को तमाम आलोचनाएं झेलनी पड़ रही थीं और बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर और मोहिंदर अमरनाथ जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर धोनी को कप्तानी से ही नहीं बल्कि टीम से बाहर करने की भी बात कह रहे थे।

इन तमाम आलोचनाओं के बीच कैप्टन कूल धोनी ने पाकिस्तान और इग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और अब पहला टेस्ट जीतकर आलोचकों की बोलती ही बंद कर दी। दो महीने के अंदर मे अब धोनी सभी को फिर से चमत्कारी कप्तान दिखाई देने लगे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi