Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नतिनी ने क्रिकेट अकादमी लांच की

Advertiesment
हमें फॉलो करें मखाना नतिनी दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट अकादमी
डरबन (भाषा) , बुधवार, 23 अप्रैल 2008 (16:57 IST)
दक्षिण अफ्रीका के सफलतम क्रिकेटरों में शुमार तेज गेंदबाज मखाना नतिनी ने पिछड़े और निर्धन युवाओं की मदद के लिए क्रिकेट अकादमी लांच की है।

मखाया नतिनी क्रिकेट अकादमी इस तेज गेंदबाज की गृह प्रांत ईस्टर्न केप में बनाई जाएगी। जोहान्सबर्ग में लांच के अवसर पर बोलते हुए नतिनी ने कहा कि वह उन युवाओं को कुछ वापस देना चाहते हैं जो देश के लिए क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा जब आप इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलते हैं और आपने जो किया है लोग उसकी सराहना करते हैं तो यह काफी मायने रखता है। जब आप विरासत की बात करते हैं तो यह ऐसी चीज है, जो आप बच्चों और दक्षिण अफ्रीका को देना चाहते हैं।

इस अकादमी पर चार लाख डॉलर का खर्चा आने का अनुमान है और इसका निर्माण कार्य 2009 तक पूरा होने की उम्मीद है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi