Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूर्व बल्लेबाज नार्म ओ नील का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें महान बल्लेबाज नॉर्म ओ नील ऑस्ट्रेलिया निधन
सिडनी (भाषा) , सोमवार, 3 मार्च 2008 (14:49 IST)
साठ के दशक के ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज नॉर्म ओ नील का आज सुबह निधन हो गया। वे 71 साल के थे।

ओ नील ने 1958 से लेकर 1965 तक 42 टेस्ट मैचों में 45.55 की औसत से 2779 रन बनाए, जिसमें छह शतक भी शामिल हैं।

ओ नील दाएँ हाथ के आक्रामक बल्लेबाज माने जाते थे लेकिन उन्हे 'नर्वस नॉर्म' के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि अक्सर उनकी पारी की शुरुआत अनिश्चित होती थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष क्रेग ओ कोनर ने कहा कि ओ नील एक महान बल्लेबाज थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi