Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बढ़ सकता है कुंबले का कार्यकाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बढ़ सकता है कुंबले का कार्यकाल
नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 11 नवंबर 2007 (10:28 IST)
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के लिए अनिल कुंबले को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान चुनने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता एक कप्तान के रूप में उनके प्रदर्शन को देखने के बाद उनके कार्यकाल को बढ़ा सकते हैं।

चयनकर्ताओं ने मोहाली में हुए लंबी बैठक के बाद कुंबले को टेस्ट कप्तानी सौंपने का फैसला किया था। कुंबले को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए ही नियुक्त किया गया है।

मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर और उनके साथी इस 37 वर्षीय लेग स्पिनर को दिसंबर जनवरी में होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भी जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि कर्नाटक के कुंबले की नियुक्ति को सिर्फ फिलहाल के लिए कप्तान बनाने के बारे में नहीं देखा जाना चाहिए क्योंकि चयनकर्ता उनके लिएलंबे समय तक की योजना बना रहे हैं।

इस सूत्र ने कहा अगर उन्होंने उसे सिर्फ एक श्रृंखला के लिएनियुक्त किया है तो ऐसा इसलिएहैं क्योंकि वे उसकी क्षमता देखना चाहते हैं। उसके पास अपार अनुभव है। उसने अपने राज्य की टीम की कमान संभाली है इसलिए कप्तानी उसके लिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

सूत्र ने कहा कि कुंबले के अनुभव ने ही महेंद्रसिंह धोनी को टेस्ट कप्तानी सौंपे जाने से रोक दिया। वैसे धोनी इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे।

चयनकर्ता इस स्तर पर टेस्ट कप्तानी से धोनी पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते थे। टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग करना कठिन काम है और कप्तानी से उस पर निश्चित रूप से काफी दबाव बढ़ जाता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi