Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय दर्शक सबसे अपरिपक्व:आथर्टन

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय क्रिकेट टीम
लंदन (भाषा) , गुरुवार, 18 जून 2009 (21:57 IST)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक आथर्टन का मानना है कि भारतीय समर्थक विश्व क्रिकेट में 'सबसे अपरिपक्व' हैं और उन्हें समझदारी का परिचय देते हुए यह स्वीकार करना चाहिए कि हार भी खेल का अहम हिस्सा है।

द टाइम्स में अपने लेख में आथर्टन ने कहा कि भारतीय प्रशंसकों को यह समझना होगा कि वे जिस टीम के साथ हैं जरूरी नहीं कि वह हमेशा जीते।

उन्होंने कहा कि भारतीय समर्थकों को समझदार बनकर हार को स्वीकार करना सीखना होगा। खेल में सिर्फ जीत नहीं होती हार भी होती है। हम इंग्लैंड के क्रिकेटर इसे सबसे बेहतर जानते हैं।

आथर्टन ने कहा यदि टीम हमेशा ही जीतती रहेगी तो जश्न मनाने को क्या रह जायेगा। भारतीय क्रिकेटप्रेमी दुनिया के सबसे अपरिपक्व प्रशंसक हैं जिन्हें यह साधारण सी बात समझ में नहीं आती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi