Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मासकरेंहॉस दूसरे बल्लेबाज बने

युवराज के एक ओवर में पाँच छक्के उड़ाए

Advertiesment
हमें फॉलो करें मासकरेंहॉस दूसरे बल्लेबाज बने
लंदन (भाषा) , गुरुवार, 6 सितम्बर 2007 (01:00 IST)
इंग्लैंड के दिमित्री मासकरेंहॉस बुधवार को भारत के खिलाफ छठे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आखिरी ओवर में पाँच छक्के उड़ाकर यह कारनामा करने वाले वनडे इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

एकदिवसीय इतिहास में एक ओवर में छह छक्के मारने का विश्व रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स के नाम है जिन्होंने इस वर्ष मार्च-अप्रैल में वेस्टइंडीज में हुए विश्वकप में सेंट किट्स में हॉलैंड के डी. वान बुंगे के ओवर में छह बार गेंद को सीमा रेखा के ऊपर का रास्ता दिखाया था।

मासकरेंहॉस इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में बाएँ हाथ के पार्ट टाइम स्पिनर युवराज सिंह की गेंदों का सामना कर रहे थे। उन्होंने पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया, लेकिन इसके बाद उन्होंने मिडविकेट क्षेत्र में चार और गेंदबाज के ऊपर से एक छक्का ठोक डाला। हालाँकि उनके पहले छक्के को पीयूष चावला ने लपक लिया था, लेकिन वह खुद को सँभाल नहीं पाए और सीमारेखा से पार चले गए।

मासकरेंहॉस ने इस तरह एक ओवर में 30 रन बटोर डाले और एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में संयुक्त तीसरे स्थान पर आ गए। गिब्स 36 रन के साथ पहले और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 32 रन के साथ दूसरे स्थान पर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi