Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ सकते हैं श्रीकांत

हमें फॉलो करें मुख्य चयनकर्ता का पद छोड़ सकते हैं श्रीकांत
मुंबई , शुक्रवार, 2 सितम्बर 2011 (17:05 IST)
राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख कृष्णमाचारी श्रीकांत इस महीने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के बाद पद से हट सकते हैं। श्रीकांत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कह चुके हैं कि वे अपना यह कार्यकाल पूरा होने के बाद पद से हटने के लिए तैयार हैं।

हालाँकि बीसीसीआई को अंतिम निर्णय लेना है कि उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाए या नहीं। श्रीकांत के हटने की स्थिति में भारत के पूर्व ऑलराउंडर और दक्षिण क्षेत्र के चयनकर्ता रोजर बिन्नी का इस पद के लिए दावा पुख्ता नजर आ रहा है।

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सिरीज में मिली 0-4 की शर्मनाक हार के बाद मुख्य चयनकर्ता पर दबाव बढ़ा है। हालाँकि उन्हीं के कार्यकाल में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक पर पहुँची थी और 2011 में वन-डे विश्व कप पर कब्जा जमाया है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi