sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुथैया मुरलीधरन 'चकर' हैं:गिलक्रिस्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें एडम गिलक्रिस्ट
अपनी आत्मकथा में भारतीय खिलाड़ियों को निशाना बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने अब श्रीलंकाई क्रिकेटरों पर अपने तीर छोड़ते हुए आरोप लगाया कि स्पिन के महारथी मुथैया मुरलीधरन गलत तरीके से गेंद फेंकते हैं।

गिलक्रिस्ट की आत्मकथा 'ट्रू कलर्स ऑफ माई लाइफ' में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर श्रीलंका के अधिकारियों के दबाव में आकर मुरलीधरन को फायदा पहुँचाने के लिए खेल के नियमों में बदलाव करने का भी आरोप लगाया गया है।

गिलक्रिस्ट ने सवालिया लहजे में कहा कि मैंने इस विषय पर कई बार सोचा कि क्या मुरली चक करते हैं। फिर मुझे लगा कि हाँ वह ऐसा करते हैं। मैंने ऐसा कहा क्योंकि यदि आप खेल के नियम पढ़ेंगे तो पता चल जाएगा कि क्रिकेट के इतिहास में मुरली और कई अन्य खिलाड़ियों ने ऐसा किया है।

गौरतलब है कि मुरलीधरन की गेंदबाजी के तरीके पर सवालिया निशान लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ उनकी हमेशा नोकझोंक होती रही है और यह 1999 में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के समय काफी तेज हो गई थी।

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व विकेटकीपर ने अपनी आत्मकथा में मुरलीधरन के मशहूर 'दूसरा' पर भी सवाल खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईसीसी ने इसे पूरी तरह परखे बगैर ऐसी गेंदबाजी को इजाजत दे दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi