Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राणातुंगा के नाम से श्रीलंकाई खुश

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय भावी कोच की दौड़ रणतुंगा श्रीलंका ने प्रसन्नता
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 6 जून 2007 (03:32 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के भावी कोच की दौड़ में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा का नाम भी शामिल होने से क्रिकेट श्रीलंका ने प्रसन्नता जताई है और उसका मानना है कि विश्व कप विजेता यह धुरंधर क्रिकेटर अच्छा कोच साबित हो सकता है।

क्रिकेट श्रीलंका के मीडिया मैनेजर सामंता अलगामा ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि अर्जुन इस दौड़ में शामिल हैं। उसे क्रिकेट की काफी समझ है और वह काफी अच्छा कोच साबित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि राणातुंगा से इस बारे में उनकी बात नहीं हुई है और उन्हें मीडिया से ही इसकी जानकारी मिली है। यह पूछने पर कि क्या कभी उन्हें किसी स्तर पर कोचिंग का अनुभव रहा है? उन्होंने कहा नहीं।

लेकिन सलाहकार के तौर पर वह जरूर श्रीलंकाई टीम को अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। विश्व कप उपविजेता टीम के कोच टॉम मूडी के स्वदेश लौटने के बाद क्या श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी राणातुंगा को अपनी राष्ट्रीय टीम का कोच बनाने पर नहीं सोच रहे? उन्होंने कहा यह बात मैं आपको कैसे बता सकता हूँ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi