Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रॉबिन उथप्पा ने मारा 450वाँ छक्का

Advertiesment
हमें फॉलो करें रॉबिन उथप्पा ने मारा 450वाँ छक्का
नई दिल्ली , सोमवार, 12 अप्रैल 2010 (00:57 IST)
PTI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धुरंधर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा आईपीएल थ्री का 450वाँ छक्का मारने के साथ-साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।

उथप्पा ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की मैच विजयी पारी खेली। वह अपने इन चार छक्कों के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के उडाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए। उनके अब 11 मैचों से 21 छक्के हैं तथा वह चेन्नई सुपर किंग्स के मुरली विजय (10 मैच 21 छक्के) की बराबरी पर हैं।

इस मामले में चोटी पर राजस्थान रॉयल्स के यूसुफ पठान हैं, जिन्होंने 11 मैचों में 23 छक्के मारे हैं। नाइटराइडर्स के क्रिस गेल, डेक्कन चार्जर्स के एडम गिलक्रिस्ट, चेन्नई के मैथ्यू हेडन और राजस्थान के नमन ओझा 15-15 छक्के मारकर इस सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर हैं'

कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने आईपीएल-3 का 400वाँ छक्का मारा था जबकि उथप्पा ने इससे पहले आईपीएल-3 का 300वाँ छक्का जड़ा था। मुंबई इंडियंस के कप्तान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने टूर्नामेंट का 200वाँ छक्का मारा था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi