Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन तेंडुलकर को पद्म विभूषण

पाँच अन्य शख्सियतों को भी पद्म सम्मान

Advertiesment
हमें फॉलो करें सचिन तेंडुलकर को पद्म विभूषण
नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 25 जनवरी 2008 (20:42 IST)
बचपन से ही क्रिकेट के मैदान पर भारत को सम्मान दिलाने वाले सचिन रमेश तेंडुलकर के 39वें टेस्ट शतक के एक दिन बाद आज देश ने उन्हें अपने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की।

तेंडुलकर के अलावा सरकार ने विभिन्न खेलों से जुड़ी पाँच अन्य शख्सियतों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म पुरस्कार देने का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया। शतरंज के विश्व चैम्पियन खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को भी पद्म विभूषण प्रदान किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में इस समय अपनी बल्लेबाजी के जौहर दिखा रहे तेंडुलकर को इससे पहले कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने कल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 39वाँ शतक जमाया। सचिन को हालाँकि भारत रत्न से सम्मानित करने की माँग उठी थी लेकिन सरकार ने इस बार किसी को भी देश की इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना है।

हिमालय की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर सबसे पहले विजय पताका फहराने वाले न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी को मरणोपरांत पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान बाईचुंग भूटिया और तैराक बुला चौधरी को पदमश्री से नवाजा जाएगा।

मशहूर खेल कंमेंटेटर जसदेवसिंह को पद्म भूषण दिया गया है। सरकार ने आज 13 लोगों को पद्म विभूषण, 35 लोगों को पद्म भूषण और 71 लोगों को पदमश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi