Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहवाग, रैना शॉर्ट ब्रेक लेकर स्वदेश लौटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें वीरेन्द्र सहवाग
दाम्बुला , शनिवार, 14 अगस्त 2010 (11:33 IST)
ओपनर वीरेन्द्र सहवाग और सुरेश रैना निजी कारणों से त्रिकोणीय श्रृंखला से शॉर्ट ब्रेक लेकर स्वदेश लौट गए हैं। भारतीय टीम के मैनेजर रंजीब बिस्वाल ने बताया कि वे गुरुवार को श्रीलंका से गए हैं और शनिवार को वापस लौट आएँगे।

भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने के बाद पाँच दिन का ब्रेक था। उसे अगला मैच श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को खेलना है।

न्यूजीलैंड से पहले मैच में 200 रन की करारी पराजय के बाद भारतीय टीम ने एक दिन विश्राम में गुजारा था और लगभग आधी टीम ने गुरुवार तथा शुक्रवार को नेट अभ्यास में हिस्सा लिया।

पहला मैच टखने की चोट के कारण नहीं खेल पाए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने गुरुवार को अभ्यास किया जबकि लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा शुक्रवार को अभ्यास से जुड़े। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi