Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मिथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकित

Advertiesment
हमें फॉलो करें दक्षिण अफ्रीका
डरबन (भाषा) , रविवार, 21 जून 2009 (11:04 IST)
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ और चार अन्य खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के 2009 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ये पुरस्कार 30 जून को जोहान्सबर्ग में देगा।

स्मिथ के साथ एश्वेल प्रिंस, जेपी डुमिनी, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन भी पुरस्कार की इस दौड़ में शामिल हैं। बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने वॉले स्मिथ इसमें सबसे आगे हैं।

स्मिथ ने पिछले साल टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 1600 रन बनाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला में भी जीत दिलाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi