Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेम्स फ्रेंकलिन के 'ड्रीम टीम' में 3 भारतीय क्रिकेटर

Advertiesment
Indian cricketers
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलआउंडर जेम्स फ्रेंकलिन ने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन 'ड्रीम टीम' में 3 भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को शामिल किया है। 
 
फ्रेंकलिन ने लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के ऑफिशियल यू ट्यूब चैनल पर अपनी वीडियो पोस्ट कर टीम का ऐलान किया जिसमें उन्होंने उन तीनों भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस टीम में या तो खेल चुके हैं या उस टीम के खिलाड़ी हैं। फ्रेंकलिन खुद मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके हैं। 
 
टीम चुनने का मापदंड यह है कि वे उन्हीं खिलाड़ियों को चुन सकते हैं जिनके साथ या फिर जिनके खिलाफ वो खेले हो। फ्रेंकलिन ने अपने 'ड्रीम टीम' में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के 3-3 खिलाड़ियों को शामिल किया है। 
 
उन्होंने अपने टीम में सलामी जोड़ी के तौर पर अपने हमवतन खिलाड़ी बल्लेबाज नैथन एस्टल और इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर और मौजूदा कप्तान एलिस्टेयर कुक को उनके साथ रखा है। 
 
इसके अलावा उनकी ड्रीम टीम में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा और मिडिल ऑर्डर में उन्होंने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को रखा है। मध्यक्रम में रोहित के रखे जाने के बारे में फ़्रेंकलिन ने कहा कि मैंने अपनी टीम में रोहित को इसलिए चुना, क्योंकि हाल ही में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और वो वनडे क्रिकेट के काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। 
 
फ्रेंकलिन ने टीम के कप्तान के रूप में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम को चुना जबकि तेज गेंदबाजी के विभाग में उन्होंने मिशेल जॉनसन, शेन बॉन्ड और ब्रेट ली को अपनी टीम में जगह दी है। तीनों प्रारूपों के हिसाब से टीम में संतुलन बिठाने के लिए उन्होंने हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स को चुना। विवादास्पद मंकी गेट कांड के बाद दोनों साथ में मुंबई इंडियंस में खेल चुके हैं। 
 
फ्रेंकलिन की ड्रीम टीम इस प्रकार है- ब्रैंडन मैक्कुलम (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस्टेयर कुक, नैथन एस्टल, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रोहित शर्मा, एंड्रयू साइमंड्स, हरभजन सिंह, ब्रेट ली, मिशेल जॉनसन और शेन बॉन्ड। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोहली बोले, पांच गेंदबाजों के साथ आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे