Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईपीएल फाइनल से पहले सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL 10
नई दिल्ली , रविवार, 21 मई 2017 (08:01 IST)
नई दिल्ली। पुलिस ने 7 लोगों की गिरफ्तारी के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए आईपीएल क्वालीफायर मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह के भंडाफोड़ का दावा किया है।
 
पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार के एक रेस्तरां-बार से कथित तौर पर गिरोह का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) मिलिंद महादेव दुंबेरे ने बताया कि सट्टेबाजी कर रहे 6 बुकी और रेस्तरां के प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र-राजस्थान सेमीफाइनल में, मप्र की चुनौती समाप्त