Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिग बैश टी-20 में खेलेंगे एबी डिविलियर्स, ब्रिसबेन हीट से करार

Advertiesment
AB de Villiers
सिडनी। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ब्रिसबेन हीट के साथ करार के बाद 2019-20 सत्र में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश टी-20 लीग में पदार्पण करेंगे। ब्रिसबेन हीट ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिसंबर से फरवरी तक चलने वाली 8 टीमों की इस प्रतियोगिता में 35 साल के डिविलियर्स दूसरे हाफ में ब्रिसबेन की टीम से जुड़ेंगे। कोच डेरेन लीमैन ने कहा कि पहली बार डिविलियर्स के साथ काम करने का मौका मिलने से वे बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, विश्वस्तरीय खिलाड़ी रोज नहीं मिलते और बीबीएल में एबी के दर्जे और कौशल का खिलाड़ी होना सिर्फ हीट के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए शानदार है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2018 में संन्यास लेने वाले डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 14 साल के करियर के दौरान 114 टेस्ट, 228 एकदिवसीय और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट करियर संवारने उतरेंगे रोहित शर्मा