Publish Date: Fri, 17 Aug 2018 (20:48 IST)
Updated Date: Fri, 17 Aug 2018 (20:50 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर का राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को शिवाजी पार्क के शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया।
वाडेकर के वर्ली स्थित घर में उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेट कर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
वाडेकर को श्रद्धांजलि देने वालों में सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली, नीलेश कुलकर्णी और अन्य लोग शामिल थे। वाडेकर का लंबी बीमारी के कारण बुधवार को निधन हो गया था।