Publish Date: Thu, 01 Jan 2015 (13:44 IST)
Updated Date: Thu, 01 Jan 2015 (13:46 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है।
अमिताभ ने ट्वीट कर कहा कि जैसा आपने किया उसके लिए हिम्मत और अपने मूल्यांकन की जरूरत होती है। थैंक यू एमएस.. आपने कई बार देश को गौरवपूर्ण मौके दिए।
धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास की घोषणा की थी। अमिताभ फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'अमिताभ शमिताभ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। (वार्ता)