Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बोर्ड ने कुंबले को बताया मात्र पूर्व गेंदबाज, फैंस भड़के

हमें फॉलो करें बोर्ड ने कुंबले को बताया मात्र पूर्व गेंदबाज, फैंस भड़के
, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (17:12 IST)
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर अनिल कुंबले मंगलवार को 47 वर्ष के हो गए। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर कुंबले को ढेर सारी बधाइयों मिल रही हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बधाई देने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया की फैंस भड़क गए।
          
बीसीसीआई ने कुंबले को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें टीम इंडिया का एकमात्र एक पूर्व गेंदबाज बताया। इस ट्वीट के बाद कुंबले ने तो बोर्ड को इस बधाई का शुक्रिया अदा कर दिया लेकिन फैंस भड़क गए और बीसीसीआई को उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी।
         
एक फैंस ने ट्वीट कर कहा, गेंदबाज? वह सिर्फ टीम इंडिया के कोच और कप्तान ही नहीं रह चुके हैं बल्कि वे भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। फैंस के गुस्से के बाद बोर्ड को अपना गलती का अहसास हुआ। बीसीसीआई ने उन्हें एक पूर्व गेंदबाज बताकर बधाई देने वाली ट्वीट डिलीट करके बोर्ड के आधिकारिक हैंडल से एक नया ट्वीट किया, जिसमें उन्हें पूर्व कप्तान और लेजेंड कहकर संबोधित किया गया।        
                 
47 साल के कुंबले ने 1990 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 619 विकेट चटकाए। वे टेस्ट क्रिकेट में एक ही पारी में दस विकेट लेने का कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में 2008 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला।
                 
टीम इंडिया में जंबो के नाम से मशहूर कुंबले ने 1990 में ही श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने 271 वनडे मैचों में 337 विकेट झटके। कुंबले ने 2007 में पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला।
                   
17 साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेलने वाले कुंबले टीम इंडिया के कोच भी रहे, लेकिन इस वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद उन्होंने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक ने असम को पारी और 121 रन से हराया