Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनुराग ठाकुर ने बीसीसीआई को लताड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनुराग ठाकुर ने बीसीसीआई को लताड़ा
, गुरुवार, 23 मार्च 2017 (23:56 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के साथ जारी विवाद पर भारतीय कप्तान विराट कोहली का समर्थन नहीं करने को लेकर अपने ही बोर्ड की कड़ी आलोचना की है। 
                
इस वर्ष की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लोढा समिति की सिफारिशों के मद्देनजर बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से हटाए गए ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, यह किस तरह की संधि है। 
 
बीसीसीआई को अपने कप्तान के मान-सम्मान की परवाह ही नहीं है और ना ही वह अपने टीम तथा खिलाड़ियों के साथ खड़ा हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय बोर्ड के अधिकारी अपने ही खिलाड़ियों का समर्थन नहीं कर रहे हैं। 
               
ठाकुर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में डीआरएस को लेकर भारतीय कप्तान विराट को निशाना बनाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारियों की भी आलोचना की और उनके इस व्यवहार को अभद्र तथा अहंकारपूर्ण बताया। 
               
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, विराट जैसे दिग्ग्ज के मामले में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और सीए के अधिकारियों का बर्ताव अभद्र रहा है। सीए का अहंकार है जो हमेशा से क्रिकेट में मर्जी चलाने और खिलाड़ियों को निशाना बनाने की कोशिश करता आ रहा है। (वार्ता)  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशेल मार्श 'राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स' में शामिल