Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन के बेटे के सिलेक्शन पर सवाल, इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ हुआ अन्याय

हमें फॉलो करें सचिन के बेटे के सिलेक्शन पर सवाल, इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ हुआ अन्याय
मुंबई , मंगलवार, 31 मई 2016 (13:16 IST)
महान क्रिकेटरर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का चयन वेस्ट जोन अंडर-16 क्रिकेट टीम में हुआ है, लेकिन यह चयन अर्जुन की प्रतिभा के आधार पर हुआ है या फिर उनके पिता की साख के कारण, यह चर्चा का विषय है। 
 
दरअसल अर्जुन के चयन के साथ ही एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जिसने रिकॉर्ड के अंबार लगा रखे हैं, लेकिन उसे टीम में जगह नहीं मिली। यह खिलाड़ी है प्रणव धनावड़े। अर्जुन को टीम में लेने के साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि प्रणव धनावड़े का चयन क्यों नहीं किया गया? प्रणव वहीं हैं जिन्होंने जनवरी में स्कूली क्रिकेट में 1009 रन की पारी खेली थी।
 
दूसरी तरफ अर्जुन ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया फिर भी वे टीम का हिस्सा हैं। नॉर्थ जोन के खिलाफ खेले गए मैच में अर्जुन का गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन लचर था। पहली पारी में अर्जुन शून्य पर बोल्ड हो गए। जबकि 12 ओवर में 52 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट ले सके। दूसरी पारी में भी स्कोर में कोई योगदान नहीं दे सके। इसके बाद चयन पर सवाल खड़े रहे हैं। 
 
अंडर-14 टीम में भी अर्जुन के चयन को लेकर सवाल उठे थे। तब भी यही कहा गया था कि सचिन के बेटे होने का उन्हें फायदा मिला।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रवि शास्त्री बोले, विराट कोहली बनें सभी फॉर्मेट के कप्तान