Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन तेंदुलकर दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें सचिन तेंदुलकर
, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (15:08 IST)
मुंबई। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन वर्ली क्रिकेट क्लब के साथ चौदह दिन के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रहे हैं। यह दौरा 2 से 14 नवंबर तक चलेगा। अर्जुन 16 से 18 वर्ष तक के आयु वर्ग वाली टीम की कप्तानी करेंगे।

उनके पिता सचिन तेंदुलकर को जब 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में चुना गया था उससे पहले सचिन ने 1988 और 1989 में स्टार क्रिकेट क्लब के साथ इंग्लैंड का दौरा किया था।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार दौरे का आयोजन वर्ली क्लब के मालिक अविनाश कदम ने किया है। 


अर्जुन ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। वे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अपने पिता की तरह अर्जुन में सीखने की ललक है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi