Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टीम इंडिया को मिला नया 'कैप्टन कूल', कोच रवि शास्त्री भी हुए मुरीद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohit Sharma
, शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (15:05 IST)
दुबई। भारतीय कोच रवि शास्त्री कप्तान रोहित शर्मा के शांत प्रभाव से काफी प्रभावित हैं जिसकी झलक भारत की एशिया कप में जीत के दौरान उनकी कप्तानी में भी दिखी।
 
नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित की अगुवाई में भारत ने शुक्रवार की रात सातवां एशिया कप खिताब अपने नाम किया। टीम ने कम स्कोर वाले फाइनल में अंतिम गेंद के रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को पराजित किया।
 
शास्त्री ने टीम के खिताब जीतने के बाद कहा कि रोहित की कप्तानी में उनके शांत प्रभाव की झलक दिखाई दी। वे कप्तानी के हर पहलू में ‘कूल’ दिखे। उन्होंने कहा कि सबसे सकारात्मक चीज क्षेत्ररक्षण था। हर मैच में हमने इन हालात में करीब 30 से 35 रन जोड़े। 
webdunia
शास्त्री ने कहा कि हमने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए और मध्य ओवरों में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने कठिन परिस्थितियों में नई गेंद से अच्छ गेंदबाजी की और फिर स्पिनरों ने कमाल कर दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अमेरिकी महिला ने लगाया रेप का आरोप