Publish Date: Fri, 26 Oct 2018 (16:26 IST)
Updated Date: Fri, 26 Oct 2018 (16:31 IST)
सिडनी। पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में चयनकर्ता बनने के इच्छुक हैं।
ससेक्स के मौजूदा कोच गिलेस्पी ने इस साल एडीलेड स्ट्राइकर्स को पहला बिग बैश लीग टी-20 खिताब दिलाया। इसके अलावा यार्कशर ने उनके मार्गदर्शन में 2014 और 2015 में दो डिविजन वन खिताब जीते थे।
उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया डॉटकॉम से कहा, मैं भविष्य में निश्चित रूप से चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहूंगा। यह चुनौतपूर्ण काम है और इसे कमतर नहीं आंकना चाहिए।
फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति में ट्रेवर हांस, ग्रेग चैपल और राष्ट्रीय कोच जस्टिन लैंगर हैं।