Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तमीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Advertiesment
Bangladesh cricket
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद अब उनके अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रहने की संभावना है।
 
तमीम को शनिवार को अभ्यास के दौरान बाएं हाथ की उंगली में गेंद लग गई थी और रविवार को उनकी उंगली में फ्रैक्चर की पुष्टि कर दी गई। 
 
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मुख्य फिजियो देबाशीष चौधरी ने कहा कि तमीम की उंगली की हड्डी में फ्रैक्चर है और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम 2 से 3 सप्ताह का समय लगेगा। अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर रहेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली क्रिकेट सीरीज के लिए आयोजित अभ्यास शिविर में अभ्यास के दौरान घायल हो गए थे। उनके सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो जाने की संभावना है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉकी दिग्गजों ने भी की ध्यानचंद को 'भारत रत्न' देने की मांग