shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीधर की जगह भरने के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मंगाए

Advertiesment
BCCI
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एमवी श्रीधर के पद छोड़ने के बाद रविवार को नए क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक के लिए आवेदन मंगाए हैं। आवेदक क्रिकेट विशेषज्ञ या फिर शीर्ष स्तर पर खेलने का वाला कोई पूर्व खिलाड़ी होना चाहिए।
 
श्रीधर पर अपने घरेलू संघ हैदराबाद का पदाधिकारी रहते हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे जिसके कारण उन्होंने पिछले महीने अपना पद छोड़ दिया था। बीसीसीआई ने रविवार को महाप्रबंधक क्रिकेट संचालन पद के लिए आवेदन मंगाए। इस पद के लिए 23 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
 
इस पद के लिए जो मुख्य योग्यता रखी गई है, वह 'खेल की अच्छी समझ या उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव' है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मो. आमिर को खेलना सबसे मुश्किल : विराट