Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Sydney Test : मिचेल मार्श की जगह 6 फीट 7 इंच लंबाई वाला यह ऑलराउंडर खेलेगा पांचवां टेस्ट

मार्श बाहर, स्टार्क बीजीटी आखिरी मैच के लिए फिट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sydney Test : मिचेल मार्श की जगह 6 फीट 7 इंच लंबाई वाला यह ऑलराउंडर खेलेगा पांचवां टेस्ट

WD Sports Desk

, गुरुवार, 2 जनवरी 2025 (11:27 IST)
Beau Webster Debut IND vs AUS : हरफनमौला ब्यू वेबस्टर को शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की जगह आस्ट्रेलियाई टीम में रखा गया है।
 
मेजबान कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
तैतीस वर्ष के मार्श 4 टेस्ट की सात पारियों में 73 रन ही बना सके हैं। उन्होंने अब तक महज 33 ओवर गेंदबाजी करके 3 विकेट लिए।
 
कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमारी टीम में एक बदलाव है। मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर खेलेंगे। मिचेल को पता है कि उसने रन नहीं बनाए हैं।’’

भारत ए के खिलाफ नवंबर में खेलने वाले 31 वर्ष के वेबस्टर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 148 विकेट लिए और 5247 रन बनाए हैं।
 
कमिंस ने मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की फिटनेस को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह पांचवां टेस्ट खेलेंगे।
उन्होंने कहा ,‘‘ उसका स्कैन कराया गया था और वह खेलने के लिए फिट है।’’
 
बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्टार्क पसली में सूजन से जूझ रहे थे लेकिन टीम फिजियो से मदद लेकर उन्होंने प्रभावी गेंदबाजी की। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sydney Test : पांचवें टेस्ट से आकाश दीप बाहर, गंभीर ने बताई यह वजह