Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गौमांस पर प्रतिबंध से महंगी हो गई क्रिकेट की गेंद

हमें फॉलो करें गौमांस पर प्रतिबंध से महंगी हो गई क्रिकेट की गेंद
, गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (16:22 IST)
गौमांस पर प्रतिबंध से क्रिकेट प्रेमियों की चिंता को बढ़ गई है। क्रिकेट खिलाड़ियों को चमड़े की गेंद खरीदने के लिए अब दोगुने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। 
 
दरअसल, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड और राजस्थान समेत देश के अधिकांश राज्यों में गौमांस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके चलते गाय के चमड़े की किल्लत हो गई है। उत्तरप्रदेश में बड़ी मात्रा में क्रिकेट की लेदर बॉल बनाई जाती हैं और इसके लिए वैध और अवैध तरीके से चमड़े का इंतजाम किया जाता है। 
 
सरकार की सख्ती है से अब चमड़ा जुटाना आसान नहीं रहा और इस वजह से इन गेंदों की कीमत पर पड़ने लगा है। गत एक माह में क्रिकेट गेंद के दाम दोगुने हो गए है।
 
क्रिकेट गेंद बनानी वाली एक कंपनी के डायरेक्टर ने कहा कि हमें ब्रिटेन से चमड़ा मंगाना पड़ रहा है जो महंगा है। ऊपर से इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स। जो गेंद सालभर पहले तक 400 रुपए में बिकती थी, अब उसके 800 रुपए वसूले जा रहे हैं।
 
नामी ब्रांड वाली कंपनियां विदेशों या अन्य राज्यों से चमड़ा खरीद रही हैं, लेकिन छोटी ईकाइयां गेंद बनाने के लिए भैंस के चमड़े का इस्तेमाल कर रही हैं। हालांकि इस चमड़े से अच्छी क्वीलिटी वाली गेंद नहीं बनती है और इसमें वाटर प्रूफिंग की भी समस्या है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मन के हारे हार है