Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पांडे और रायुडु की पारियों से भारत 'बी' और भारत 'ए' को मिली जीत

हमें फॉलो करें पांडे और रायुडु की पारियों से भारत 'बी' और भारत 'ए' को मिली जीत
, गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (20:17 IST)
बेंगलुरु। मनीष पांडे (95) और अंबाती रायुडु (62) की नाबाद पारियों की मदद से भारत 'बी' और भारत 'ए' ने चतुष्कोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अलग-अलग मैचों में गुरुवार को यहां क्रमश: दक्षिण अफ्रीका 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' को हराया। भारत 'बी' ने बारिश से प्रभावित मैच  में दक्षिण अफ्रीका 'ए' को डकवर्थ लुईस पद्धति से 31 रनों से हराया जबकि भारत 'ए' ने ऑस्ट्रेलिया 'ए' पर 5 विकेट से जीत दर्ज की।
 
 
अलूर में खेले गए मैच में दक्षिण अफ्रीका 'ए' की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवरों में 231 रनों पर आउट हो गई। उसकी तरफ से सेनुरन मुथुसामी ने सर्वाधिक 55 रन बनाए जबकि फरहान बेहारडीन ने 43 रन का योगदान दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 49 रन देकर 4 और श्रेयस  गोपाल ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए।
 
इसके जवाब में भारत 'बी' ने जब 40.3 ओवरों में 5 विकेट पर 214 रन बनाए थे तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति से परिणाम घोषित किया गया। पांडे ने शुभमान गिल (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की।
 
चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसकी टीम 32 ओवरों में 151 रनों पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज ने 68 रन देकर 4 और  कृष्णप्पा गौतम ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत 'ए' ने रायुडु और कृणाल पंड्या (49) के  बीच 5वें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की मदद से 38.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशियाड 2018 : पदक तालिका