Publish Date: Sun, 01 Oct 2017 (16:30 IST)
Updated Date: Sun, 01 Oct 2017 (17:02 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को कहा कि पूर्व खिलाड़ी चामरा सिल्वा को घरेलू मैचों में भाग लेने के लिए अस्थायी राहत दे दी गई है। इस क्रिकेटर ने दुर्व्यवहार के लिए खुद पर लगे 2 साल के प्रतिबंध के खिलाफ अपील की थी।
श्रीलंका क्रिकेट ने पिछले महीने कहा था कि जनवरी में पनाडुरा क्रिकेट क्लब और कालुतरा फिजिकल कल्चर क्लब के बीच प्रथम श्रेणी मैच खेल भावना के अंतर्गत नहीं खेला गया था।
दोनों टीमों के कप्तान चामरा सिल्वा और मनोज देशाप्रिया को सभी क्रिकेट संबंधित गतिविधियों से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था जबकि अन्य खिलाड़ियों और मैनेजरों को 1 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। दोनों क्लबों पर भी 5-5 लाख रुपए का जुर्माना लगा गया था और मैच को अमान्य करार किया गया था।
श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार को एक बयान में कहा कि अपील समिति की सिफारिश पर मामले के लंबित रहने तक आरोपी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sun, 01 Oct 2017 (16:30 IST)
Updated Date: Sun, 01 Oct 2017 (17:02 IST)